Adda Junction - Latest News, Blogs & Stories from India and Beyond | अड्डा जंक्शन – देश-दुनिया की ताज़ा खबरें और ब्लॉग्स

Header

नई दिल्ली 🏛️

Loading...

लखनऊ 🕌

Loading...

पटना 🏯

Loading...

collapse
...
Home / चंपारण / बिहार / राज्य / बेतिया / पश्चिम चंपारण में कड़ाके की ठंड का कहर, 12वीं तक सभी स्कूल 8 जनवरी तक बंद

पश्चिम चंपारण में कड़ाके की ठंड का कहर, 12वीं तक सभी स्कूल 8 जनवरी तक बंद

06/01/2026  Ravishankar Kumar  88 views

पश्चिम चंपारण में बढ़ती ठंड को लेकर बड़ा आदेश, 12वीं तक सभी स्कूलों की शैक्षणिक गतिविधियां 8 जनवरी तक स्थगित

पश्चिम चंपारण (बेतिया): जिले में लगातार गिरते तापमान और बढ़ती शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। समाहरणालय, पश्चिम चंपारण की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों — प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों समेत — कक्षा 12वीं तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर 8 जनवरी 2026 तक रोक लगा दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें:- BSSC Chairman Alok Raj Resigns in 5 Days | बिहार स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड में भूचाल

जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि जिले में लगातार ठंड एवं शीतलहर की स्थिति बनी हुई है, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक सिद्ध हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
हालांकि, इस दौरान पहले से निर्धारित विशेष कक्षाएं और परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी और उनका संचालन यथावत जारी रहेगा। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश का पूरी तरह पालन करें।

FB_IMG_1767716368327

यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत जारी किया गया है। आदेश 7 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा और 8 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें:- नरकटियागंज में झोला छाप डॉक्टरों की लापरवाही से 22 वर्षीय महिला की मौत, अवैध अस्पताल सील

जिला प्रशासन की ओर से सभी संबंधित विभागों — पुलिस अधीक्षक, शिक्षा विभाग, समाहरणालय, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी समेत सभी अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है और आदेश के कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रधानाचार्यों एवं शिक्षण संस्थानों से अपील की है कि वे बच्चों की सेहत को सर्वोपरि रखते हुए इस आदेश का सख्ती से पालन करें, ताकि ठंड के कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy