Adda Junction - Latest News, Blogs & Stories from India and Beyond | अड्डा जंक्शन – देश-दुनिया की ताज़ा खबरें और ब्लॉग्स

Header

नई दिल्ली 🏛️

Loading...

लखनऊ 🕌

Loading...

पटना 🏯

Loading...

collapse
...
Home / Lifestyle / जेनिफर लोपेज पहुंचीं इंडिया! उदयपुर की शाही शादी में करेंगी धमाकेदार परफॉर्मेंस, जानिए कितनी लेती हैं फीस

जेनिफर लोपेज पहुंचीं इंडिया! उदयपुर की शाही शादी में करेंगी धमाकेदार परफॉर्मेंस, जानिए कितनी लेती हैं फीस

22/11/2025  Khushi Sharma  102 views

हॉलीवुड की सुपरस्टार सिंगर और डांसर जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) भारत पहुंच चुकी हैं और उनकी एक झलक देखने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। जे. लो इंडिया आई हैं नेत्रा मंटेना और वामसी गडिराजू की शाही शादी में परफॉर्म करने के लिए। यह शादी बिजनेस टायकून राजू मंटेना और पद्मजा मंटेना की बेटी नेत्रा की है, जिसके कार्यक्रम 24 नवंबर तक उदयपुर में भव्य तरीके से चलेंगे।

एयरपोर्ट पर जेनिफर लोपेज हमेशा की तरह स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट लुक में नजर आईं। उन्होंने फैंस और पपाराज़ी को फ्लाइंग किस दी, हाथ हिलाकर अभिवादन किया और स्माइल करते हुए होटल की ओर रवाना हुईं। उनकी मौजूदगी ने इस शादी को और भी “हॉलीवुड लेवल” का टच दे दिया है।

1000015693
Credit: X 

उदयपुर की यह शादी बनी बॉलीवुड + हॉलीवुड का मेगा फ्यूज़न

नेत्रा मंटेना और वामसी गडिराजू अमेरिका के एक पॉपुलर कपल हैं और इस शादी को लेकर पहले से ही काफी चर्चा थी। शादी के आयोजनों में देश-विदेश की अनगिनत हस्तियां पहुंच चुकी हैं।

संगीत नाइट में बॉलीवुड ने मचाया धमाल

शादी के संगीत में बॉलीवुड सितारों की भारी मौजूदगी रही—रणवीर सिंह, वरुण धवन, कृति सेनन, जान्हवी कपूर, जैकलीन फर्नांडिस इन सितारों ने शानदार परफॉर्मेंस देकर महफ़िल में चार चांद लगा दिए। सोशल मीडिया पर इनके वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं और फैंस इस रॉयल वेडिंग के ग्लैमर को देखकर हैरान हैं।

ये खबर भी पढ़ें:- धर्मेंद्र की 39 साल पुरानी अनरिलीज़ फिल्म ‘शेर’ का पोस्टर आया सामने—जेम्स बॉन्ड जैसा रोल करने वाले थे ही-मैन

जेनिफर लोपेज की ग्रैंड एंट्री—फैंस हुए दीवाने

जैसे ही खबर फैली कि जेनिफर लोपेज इंडिया आ रही हैं, एयरपोर्ट पर फैंस की भीड़ बढ़ गई। जे. लो ने हमेशा की तरह शाही अंदाज़ में एंट्री ली।

सफ़ेद कोज़ी आउफिट, ओवरसाइज़्ड शेड्स, सिग्नेचर स्टाइल में स्माइल, फैंस को फ्लाइंग किस उनकी इस एंट्री के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

1000015692.jpg
Credit:- x Social 

शादियों में परफॉर्म करने की जेनिफर लोपेज कितनी फीस लेती हैं?

जेनिफर लोपेज दुनियाभर में अपनी लाइव परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। उनकी फीस लाखों नहीं, करोड़ों में होती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार:

किसी प्राइवेट वेडिंग या हाई-एंड इवेंट में एक घंटे की परफॉर्मेंस के लिए जेनिफर लोपेज लगभग 1.5 मिलियन से 2 मिलियन डॉलर तक चार्ज करती हैं।

भारतीय मुद्रा में यह राशि 12 से 16 करोड़ रुपये तक बैठती है।

इतनी ऊंची फीस होने के बावजूद, दुनिया के बड़े बिजनेस फैमिली और ए-लिस्ट इवेंट्स उन्हें बड़ी आसानी से बुक कर लेते हैं।

क्यों इतनी महंगी है जेनिफर लोपेज की परफॉर्मेंस?

30 साल का सिंगिंग और डांसिंग एक्सपीरियंस

लगभग 80 मिलियन रिकॉर्ड्स की बिक्री

“On The Floor”, “On My Way”, “Ain’t Your Mama” जैसे सुपरहिट सॉन्ग

हाई-एनर्जी स्टेज एक्ट

इंटरनेशनल ब्रांड वैल्यू

इसलिए जेनिफर लोपेज आज भी दुनिया की सबसे महंगी परफॉर्मेंस चार्ज करने वाली आर्टिस्ट में से एक हैं।

उदयपुर की शादी पर खर्च हुआ मेगा बजट

यह शादी शुरू से ही चर्चा में थी क्योंकि इस पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

वेन्यू रॉयल, डेकोरेशन इंटरनेशनल लेवल, बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार्स की परफॉर्मेंस, दर्जनों आयोजन, मल्टी-डे सेलिब्रेशन

मंटेना फैमिली का अमेरिका और भारत दोनों में बड़ा बिज़नेस है, और यही कारण है कि यह शादी 2024-25 की सबसे बड़ी रॉयल वेडिंग में गिनी जा रही है।

1000015694.jpg
Social media 

जेनिफर लोपेज की परफॉर्मेंस से बढ़ी शादी की शान

जेनिफर लोपेज की उपस्थिति ने इस शादी को इंटरनेशनल टच दे दिया है। उम्मीद है कि उनकी परफॉर्मेंस संगीत नाइट से भी ज्यादा ग्लैमरस और धमाकेदार होगी।

शादी के अगले दो दिनों में और भी सितारे उदयपुर पहुँच सकते हैं और यह वेडिंग आने वाले दिनों तक सुर्खियों में बनी रहेगी।


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy