Adda Junction - Latest News, Blogs & Stories from India and Beyond | अड्डा जंक्शन – देश-दुनिया की ताज़ा खबरें और ब्लॉग्स

Header

नई दिल्ली 🏛️

Loading...

लखनऊ 🕌

Loading...

पटना 🏯

Loading...

collapse
...
Home / मनोरंजन / धर्मेंद्र की 39 साल पुरानी अनरिलीज़ फिल्म ‘शेर’ का पोस्टर आया सामने—जेम्स बॉन्ड जैसा रोल करने वाले थे ही-मैन

धर्मेंद्र की 39 साल पुरानी अनरिलीज़ फिल्म ‘शेर’ का पोस्टर आया सामने—जेम्स बॉन्ड जैसा रोल करने वाले थे ही-मैन

22/11/2025  Shekhar Gupta  128 views

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र शानदार एक्शन, दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन उनके करियर में एक ऐसी फिल्म भी रही जो कभी रिलीज़ ही नहीं हो पाई—1986 में बनी फिल्म ‘शेर’। अब 39 साल बाद निर्देशक अनिल शर्मा ने इस फिल्म का पोस्टर साझा कर पुराने दिनों को याद किया है।

इस पोस्टर में धर्मेंद्र शर्टलेस, हाथ में बंदूक लिए बेहद आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे हैं—यानी एक ऐसी झलक जो साबित करती है कि उस दौर में वह एक मेगा एक्शन स्टार थे।

1000015501.jpg

‘जेम्स बॉन्ड’ जैसा किरदार निभाने वाले थे धर्मेंद्र

‘गदर’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले निर्देशक अनिल शर्मा ने बताया कि 'शेर' एक जासूसी आधारित फिल्म थी, जिसमें धर्मेंद्र जेम्स बॉन्ड स्टाइल का किरदार निभाने वाले थे।

उनके मुताबिक—

“यह एक इंडो-फॉरेन प्रोडक्शन था। कुछ एक्शन सीन और एलपी द्वारा रचित एक गाना हमने मुंबई में शूट किया था। धर्मेंद्र जी का स्टाइल कमाल का था।”

1000015155
 

धर्मेंद्र की अनरिलीज़ फिल्म—क्यों नहीं हो पाई रिलीज़?

अनिल शर्मा ने बताया कि यह फिल्म उस समय किसी भी हिंदी फिल्म अभिनेता के लिए एक नया और बड़े स्तर का कॉन्सेप्ट थी। शूटिंग शुरू भी हो चुकी थी, लेकिन प्रोडक्शन समस्याओं के कारण फिल्म पूरी नहीं बन सकी और कभी रिलीज़ नहीं हो पाई।

हुकुमत से की भरपाई—1987 में दी सुपरहिट फिल्म

हालांकि ‘शेर’ रिलीज़ नहीं हो पाई, पर अनिल शर्मा और धर्मेंद्र की जोड़ी अगले ही साल 1987 में फिल्म ‘हुकुमत’ लेकर आई, जो सुपरहिट साबित हुई।

फिल्म में धर्मेंद्र, सदाशिव अमरापुरकर, शम्मी कपूर, रति अग्निहोत्री, गोगा कपूर, गुड्डी मारुति, ने महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं।

1000015502.jpg

अनिल शर्मा का शुरुआती करियर

मथुरा में जन्मे अनिल शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की। उन्होंने पति पत्नी और वो, द बर्निंग ट्रेन, इंसाफ का तराजू जैसी फिल्मों में काम किया।

बतौर निर्देशक उन्होंने 1981 में ‘श्रद्धांजलि’ से अपना करियर शुरू किया और इसके बाद बंधन कच्चे धागों का, हुकुमत और तहलका जैसी फिल्में कीं।

धर्मेंद्र की अनरिलीज़ फिल्म ‘शेर’ भारतीय सिनेमा की उन दुर्लभ परियोजनाओं में से है जो बनते-बनते अधूरी रह गईं। लेकिन 39 साल बाद सामने आया पोस्टर दर्शकों और फैंस को उस दौर की एक झलक फिर दिखा गया।


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy