Adda Junction - Latest News, Blogs & Stories from India and Beyond | अड्डा जंक्शन – देश-दुनिया की ताज़ा खबरें और ब्लॉग्स

Header

नई दिल्ली 🏛️

Loading...

लखनऊ 🕌

Loading...

पटना 🏯

Loading...

collapse
...
Home / चंपारण / बिहार / राज्य / लौरिया नंदनगढ़ / लौरिया में भूमि विवाद के दौरान हिंसा, दंडाधिकारी और पुलिस पर हमला, 14 गिरफ्तार

लौरिया में भूमि विवाद के दौरान हिंसा, दंडाधिकारी और पुलिस पर हमला, 14 गिरफ्तार

04/01/2026  Ravishankar Kumar  64 views

लौरिया थाना क्षेत्र में सरकारी कार्रवाई के दौरान हिंसा, 14 आरोपी गिरफ्तार

बेतिया जिले के लौरिया थाना अंतर्गत दूबवौलिया गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद से जुड़ी सरकारी कार्रवाई के दौरान हालात उस समय बिगड़ गए, जब असामाजिक तत्वों ने दंडाधिकारी और पुलिस बल पर हमला कर दिया। भूमि का सीमांकन और आंशिक बेदखली कर दखल-कब्जा दिलाने गई प्रशासनिक टीम के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट और आगजनी की घटना सामने आई, जिसमें कई अधिकारी और पुलिसकर्मी घायल हो गए।

यह कार्रवाई 3 जनवरी 2026 को बी.एल.डी.आर. बाद संख्या 109/25-26 (मनोज कुमार जयसवाल बनाम बंसराज राम) के तहत भूमि सुधार उप समाहारता नरकटियागंज, पश्चिम चंपारण के न्यायालय से पारित आदेश के अनुपालन में की जा रही थी। आदेश के अनुसार अंचल अधिकारी लौरिया को दंडाधिकारी नियुक्त करते हुए पुलिस बल के साथ दूबौलिया गांव भेजा गया था।

जैसे ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और भूमि सीमांकन की प्रक्रिया शुरू हुई, बंसराज राम के पक्ष के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। विरोध धीरे-धीरे उग्र हो गया और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और जवानों के साथ हाथापाई और मारपीट की गई। इस दौरान अंचल अधिकारी लौरिया सहित कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।

स्थिति यहीं नहीं रुकी। आरोप है कि बंसराज राम के पक्ष के लोगों ने विवादित भूमि पर बनी एक झोंपड़ी में आग भी लगा दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला और घटनास्थल पर मौजूद लोगों को नियंत्रित किया।

पुलिस की तत्परता से बड़ी घटना टल गई। मौके से कुल 14 महिला और पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में बंसराज राम, पिता स्वर्गीय खेनर राम, निवासी दूबौलिया गांव, थाना लौरिया, जिला पश्चिम चंपारण भी शामिल है। अन्य गिरफ्तार किए गए लोग भी उसी पक्ष से जुड़े बताए जा रहे हैं।

1000346146.jpg

इस मामले में अंचल अधिकारी लौरिया के लिखित बयान के आधार पर बंसराज राम एवं अन्य आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि फिलहाल गांव में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती जारी है ताकि किसी भी तरह की दोबारा अशांति न हो।

पुलिस प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, हिंसा करने और आगजनी जैसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy