Adda Junction - Latest News, Blogs & Stories from India and Beyond | अड्डा जंक्शन – देश-दुनिया की ताज़ा खबरें और ब्लॉग्स

Header

नई दिल्ली 🏛️

Loading...

लखनऊ 🕌

Loading...

पटना 🏯

Loading...

collapse
...
Home / चंपारण / बिहार / राज्य / नरकटियागंज / Bihar News: दूल्हा पसंद नहीं आया तो दुल्हन ने मंडप से लौटा दी बारात—जानिए पूरा मामला

Bihar News: दूल्हा पसंद नहीं आया तो दुल्हन ने मंडप से लौटा दी बारात—जानिए पूरा मामला

24/11/2025  Afroj alam  135 views

गौनाहा (पश्चिम चंपारण)। सहोदरा थाना क्षेत्र के बनबैरिया गांव में शनिवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब मंडप पर पहुंचते ही दुल्हन ने विवाह से साफ इनकार कर दिया। शिकारपुर थाना क्षेत्र के बैतापुर गांव से धूमधाम के साथ बरात पहुंची थी, मंडप सज चुका था और रस्में शुरू होने ही वाली थीं।

लेकिन द्वारपूजा के दौरान जैसे ही दूल्हे को लाया गया, महिलाओं के बीच कानाफूसी शुरू हो गई। दुल्हन जब मंच पर पहुंची और दूल्हे को देखा, तो वह हैरान रह गई।

100001735 (1)
एक आंख से दिव्यांग था दूल्हा

दूल्हा एक आंख से दिव्यांग था और यह बात परिवार की महिलाओं को पहले से आशंका में थी। दूल्हे ने चश्मा पहन रखा था, जिससे यह बात छिपी हुई थी। दुल्हन ने तुरंत शादी से इनकार कर दिया और स्पष्ट कहा कि वह किसी भी हालत में यह विवाह नहीं करेगी।

जब परिजन और बराती दबाव बनाने लगे, तो लड़की ने खुदकुशी की चेतावनी दे दी। इससे स्थिति और बिगड़ गई और दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते हाथापाई तक की नौबत आ गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, चली पंचायत

तनाव बढ़ता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सहोदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। इसके बाद पंचायत बुलाई गई, जो कई घंटों तक चली। अंत में दोनों पक्षों के बीच हिसाब-किताब निपटाया गया और बरातियों को वापस जाने की अनुमति दी गई।

भाई ने दिया बहन का साथ

दुल्हन के भाई ने कहा कि शादी के लिए बहन पर दबाव नहीं बनाया जा सकता। उसने चेतावनी दी कि अगर ज़बरदस्ती की गई, तो वह भी “अप्रिय कदम” उठा सकता है।

खुशियों का माहौल कुछ ही मिनटों में तनाव और अफरातफरी में बदल गया। अंततः पूरी बरात बिना दुल्हन के बैतापुर गांव लौट गई।


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy