Adda Junction - Latest News, Blogs & Stories from India and Beyond | अड्डा जंक्शन – देश-दुनिया की ताज़ा खबरें और ब्लॉग्स

Header

नई दिल्ली 🏛️

Loading...

लखनऊ 🕌

Loading...

पटना 🏯

Loading...

collapse
...
Home / चंपारण / बिहार / राज्य / बेतिया / बेतिया मुफ्फसिल में अवैध हथियार के साथ पति गिरफ्तार, पत्नी से मारपीट पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बेतिया मुफ्फसिल में अवैध हथियार के साथ पति गिरफ्तार, पत्नी से मारपीट पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

09/01/2026  Satish Rajput  31 views

बेतिया:
पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 7 जनवरी 2026 को इमरजेंसी रिस्पांस सेवा 112 के कंट्रोल रूम को मिली एक महिला की शिकायत के आधार पर की गई।
पीड़िता ने कॉल कर बताया था कि उसका पति उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने घर में पलंग के नीचे एक देसी कट्टा छुपाकर रखा हुआ है।
सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने विधिवत तलाशी ली, जिसमें पलंग के नीचे से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी पति रमेश पासवान, पिता स्वर्गीय शंकर पासवान, निवासी ग्राम महागढ़ी, वार्ड नंबर-12, थाना बेतिया मुफ्फसिल, जिला पश्चिम चंपारण को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने और घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।
इस कार्रवाई में मुफ्फसिल थाना के थाना अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिनमें कैप्टन भास्कर, चंद्रशेखर कुमार, पंकज कुमार, विरेंद्र उरांव, अलीशा आर्या सहित ईआरवी-112 और बीएसएपी के जवान भी मौजूद थे।
बेतिया पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध हथियार या घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं की जानकारी हो, तो तुरंत 112 या नजदीकी थाना को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy