Adda Junction - Latest News, Blogs & Stories from India and Beyond | अड्डा जंक्शन – देश-दुनिया की ताज़ा खबरें और ब्लॉग्स

Header

नई दिल्ली 🏛️

Loading...

लखनऊ 🕌

Loading...

पटना 🏯

Loading...

collapse
...
Home / चंपारण / बिहार / राज्य / बेतिया / बिहार–यूपी के बीच घटेगी दूरी: गंडक नदी पर नए पुल को मिली वित्तीय मंजूरी, जानिए पूरी जानकारी

बिहार–यूपी के बीच घटेगी दूरी: गंडक नदी पर नए पुल को मिली वित्तीय मंजूरी, जानिए पूरी जानकारी

24/11/2025  Shiva ji  97 views

बिहार में विकास गति पकड़ चुका है। विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद सड़क और पुल निर्माण से जुड़े कई प्रोजेक्ट तेज कर दिए गए हैं। इसी कड़ी में बेतिया और गोरखपुर के बीच बनने वाले गंडक नदी पुल को लेकर बड़ा अपडेट जारी हुआ है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को वित्तीय मंजूरी मिल गई है, जिससे टेंडर प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है। अब बस केंद्र की कैबिनेट से अंतिम अनुमोदन का इंतजार है।

1000017351.jpg

गंडक नदी पर बनेगा 10.5 किलोमीटर लंबा पुल

जानकारी के अनुसार, यह नया पुल बेतिया के मनुआपुल को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तिवारीपट्टी सेवराही से जोड़ेगा। इस पुल की कुल लंबाई 10.5 किलोमीटर निर्धारित की गई है। यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-727AA के तहत प्रस्तावित है, जिसकी कुल लंबाई 29 किलोमीटर है। इसमें 27 किलोमीटर हिस्सा बिहार में और 2 किलोमीटर हिस्सा उत्तर प्रदेश में आता है।

इस पुल के निर्माण से न सिर्फ परिवहन सुगम होगा, बल्कि दोनों राज्यों के बीच आर्थिक और सामाजिक संपर्क भी काफी मजबूत होगा।

पीपीपीएसी की बैठक में मिला हरी झंडी

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग के सचिव की अध्यक्षता में हुई PPPAC (Public Private Partnership Appraisal Committee) बैठक में पुल निर्माण के लिए वित्तीय मंजूरी प्रदान की गई। मंजूरी मिलने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।

बेतिया से गोरखपुर—दूरी में बड़ी कमी

इस पुल के बनते ही बिहार और यूपी के बीच यात्रा दूरी में भारी कमी आएगी।

बेतिया से गोरखपुर की वर्तमान दूरी: लगभग 160 किमी

पुल के बाद अनुमानित दूरी: 125 किमी

बेतिया से कुशीनगर की वर्तमान दूरी: 103 किमी

पुल के बाद अनुमानित दूरी: 73 किमी

यानी नया पुल बनने पर बेतिया से गोरखपुर और कुशीनगर की यात्रा 30 से 40 किमी तक कम हो जाएगी। इससे समय, ईंधन और परिवहन लागत में सीधी बचत होगी।

स्थानीय विकास को मिलेगा बढ़ावा

इस पुल के निर्माण से बेतिया, पश्चिम चंपारण, कुशीनगर और गोरखपुर क्षेत्रों में व्यापार, कृषि परिवहन और पर्यटन गतिविधियों में तेजी आएगी। खासकर लौरिया, रामनगर, सेवराही और आसपास के कस्बों को सीधा लाभ मिलेगा।

यह परियोजना दोनों राज्यों के लिए कनेक्टिविटी का नया अध्याय साबित होगी। अब नजर केंद्रीय कैबिनेट की अंतिम मंजूरी पर टिकी है।


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy