Adda Junction - Latest News, Blogs & Stories from India and Beyond | अड्डा जंक्शन – देश-दुनिया की ताज़ा खबरें और ब्लॉग्स

Header

नई दिल्ली 🏛️

Loading...

लखनऊ 🕌

Loading...

पटना 🏯

Loading...

collapse
...
Home / मनोरंजन / धर्मेंद्र के परिवार में कौन कितना पढ़ा-लिखा? देओल परिवार की शिक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी

धर्मेंद्र के परिवार में कौन कितना पढ़ा-लिखा? देओल परिवार की शिक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी

21/11/2025  Satish Rajput  168 views

देओल परिवार बॉलीवुड का एक प्रतिष्ठित फिल्मी परिवार है, जिसकी तीन पीढ़ियों ने इंडस्ट्री में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। फिल्मों में सफलता के साथ-साथ इस परिवार की पढ़ाई-लिखाई भी अक्सर चर्चा में रहती है। धर्मेंद्र से लेकर उनकी बहू-बेटियों और पोतों तक, हर सदस्य की अलग शैक्षिक पृष्ठभूमि और कलात्मक ट्रेनिंग रही है।

1000015155.jpg

धर्मेंद्र – 10वीं तक पढ़ाई

धर्मेंद्र ने अपनी शिक्षा सिर्फ 10वीं कक्षा तक की। उन्हें शुरू से ही पढ़ाई से ज्यादा फिल्मों और एक्टिंग में रुचि थी, जिसने आगे चलकर उन्हें बॉलीवुड का ही-मैन और सुपरस्टार बना दिया।

सनी देओल – R.A. पोद्दार कॉलेज, मुंबई

सनी देओल ने मुंबई के रामनिरंजन आनंदीलाल पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की। उनकी डेब्यू फिल्म ‘बेताब’ (1983) ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया।

1000015156.jpg

बॉबी देओल – जमनाबाई नरसी स्कूल, मेयो कॉलेज, मीठीबाई कॉलेज

स्कूलिंग – जमनाबाई नरसी स्कूल, मुंबई

आगे की पढ़ाई – मेयो कॉलेज, अजमेर

ग्रेजुएशन – मीठीबाई कॉलेज, मुंबई

1995 की फिल्म ‘बरसात’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा।

1000015157.jpg

करण देओल – एक्टिंग ट्रेनिंग

करण देओल की शुरुआती पढ़ाई के बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है, लेकिन बताया जाता है कि उन्होंने प्रोफेशनल एक्टिंग ट्रेनिंग ली है। 2019 में उन्होंने ‘पल पल दिल के पास’ से डेब्यू किया।

राजवीर देओल – बिजनेस मैनेजमेंट

बॉबी देओल के छोटे बेटे राजवीर वर्तमान में बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं और जल्द ही फिल्मों में डेब्यू करने की तैयारी में हैं।

अभय देओल – CMS में शुरुआती पढ़ाई

अभय देओल की शुरुआती शिक्षा सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में हुई। कॉलेज की जानकारी सार्वजनिक नहीं है, लेकिन एक्टिंग की ट्रेनिंग के बाद उन्होंने फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई।

1000015160.jpg

देओल परिवार की महिलाएं

हेमा मालिनी – 12वीं + क्लासिकल डांस एक्सपर्ट

हेमा मालिनी ने 12वीं तक पढ़ाई की। वे भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी और ओडिसी की प्रशिक्षित डांसर हैं, जो उनकी पहचान का अहम हिस्सा है।

1000015159.jpg

ईशा देओल – ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर्स

ईशा देओल ने स्कूलिंग – जमनाबाई नरसी स्कूल

आगे की पढ़ाई – ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, इंग्लैंड जहां से उन्होंने मास्टर्स इन मीडिया आर्ट्स एंड कंप्यूटर टेक्नोलॉजी किया। वे भी क्लासिकल डांस में प्रशिक्षित हैं।

1000015158.webp

अहाना देओल – मीठीबाई कॉलेज + ओडिसी डांस कोर्स

अहाना ने मीठीबाई कॉलेज से पढ़ाई की और इसके बाद ओडिसी डांस में स्पेशलाइजेशन किया। वे फिल्मों से दूर हैं लेकिन कला में सक्रिय रहती हैं।

1000015161.jpg

देओल परिवार की पढ़ाई-लिखाई उतनी ही विविध है जितना उनका फिल्मी सफर। जहां पुरुष सदस्य ज्यादातर स्कूल-कॉलेज के बाद फिल्मों में आ गए, वहीं परिवार की महिलाएं उच्च शिक्षा और क्लासिकल आर्ट्स में बेहद मजबूत पृष्ठभूमि रखती हैं।


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy