Adda Junction - Latest News, Blogs & Stories from India and Beyond | अड्डा जंक्शन – देश-दुनिया की ताज़ा खबरें और ब्लॉग्स

Header

नई दिल्ली 🏛️

Loading...

लखनऊ 🕌

Loading...

पटना 🏯

Loading...

collapse
...
Home / चंपारण / बिहार / राज्य / बेतिया / नरकटियागंज में भाजपा की ऐतिहासिक जीत — नेताओं ने दी संजय पांडेय को बधाई, क्षेत्र में खुशी की लहर

नरकटियागंज में भाजपा की ऐतिहासिक जीत — नेताओं ने दी संजय पांडेय को बधाई, क्षेत्र में खुशी की लहर

14/11/2025  Satish Rajput  256 views

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में नरकटियागंज सीट पर इस बार परिणाम बेहद खास रहा। भाजपा उम्मीदवार संजय कुमार पांडेय ने बड़े अंतर से विजय हासिल करते हुए नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का परचम लहरा दिया। जीत के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह देखा जा रहा है और भाजपा समर्थक इसे "विकास की जीत" बता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। स्थानीय नेताओं से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कई प्रतिनिधियों ने संजय पांडेय को बधाई दी है। उनके फेसबुक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं।

स्थानीय नेताओं ने जताया आभार, कहा—जनता का फैसला सर आंखों पर

सबसे पहले आकाश श्रीमुख सहित कई स्थानीय नेताओं ने फेसबुक पर लिखा कि नरकटियागंज की जनता ने जनार्दन को हृदय से बहुत-बहुत आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि संजय पांडेय को मिली “प्रचंड जीत” जनता के समर्थन और विश्वास की जीत है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह जीत 03 नरकटियागंज विधानसभा की जनता की जीत है, जिसने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़कर भाग लिया।

FB_IMG_1763119658148
 

सांसद सतीश चंद्र दुबे ने दो बार पोस्ट कर जताया आभार

 केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने दो विस्तृत पोस्ट शेयर करते हुए संजय पांडेय को बधाई दी।

अपनी पहली पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए लिखा कि यह जीत सिर्फ चुनावी जीत नहीं, बल्कि बिहार की जागरूक जनता का आशीर्वाद और विश्वास है।

उन्होंने कहा कि “बिहार ने एक बार फिर विकास, सुशासन और स्थिरता को चुनकर यह संदेश दिया है कि जनता का विश्वास ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है।”

दूसरी पोस्ट में दुबे ने नरकटियागंज की जनता का विशेष रूप से धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि इस ऐतिहासिक जनसमर्थन ने साबित कर दिया है कि नरकटियागंज विकास और राष्ट्रहित की नीतियों के साथ मजबूती से खड़ा है।

उन्होंने यह भरोसा भी जताया कि संजय पांडेय जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए लगातार कार्य करेंगे और क्षेत्र को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएंगे।

IMG_20251114_171637
 

अन्य नेताओं ने भी दी शुभकामनाएँ

श्याम पंडित, भाजपा के स्थानीय नेता, ने पोस्ट कर लिखा—“भारतीय जनता पार्टी नरकटियागंज विधानसभा 03 के नवनिर्वाचित विधायक संजय पांडेय जी को हार्दिक बधाई।”

FB_IMG_1763119581828
 

वहीं मुकेश कुमार राय ने संजय कुमार पांडेय को “प्रचंड जीत” की बधाई देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद कहा।

नवल किशोर तिवारी, ने अपनी पोस्ट में लिखा—“संजय पांडेय जी को जीत की हार्दिक बधाई। यह जनता और विकास की जीत है।”

इन पोस्टों से साफ झलकता है कि पूरा नरकटियागंज क्षेत्र इस जीत को एक सकारात्मक राजनीतिक बदलाव के रूप में देख रहा है।

जनता का विश्वास और भाजपा का बढ़ता प्रभाव

सभी नेताओं के संदेशों से यह बात स्पष्ट होती है कि नरकटियागंज की जनता ने इस बार विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व को प्राथमिकता दी है।

भाजपा और एनडीए नेताओं ने जीत को "जनता का जनादेश" और "लोकतंत्र की ताकत" बताया है।

संजय कुमार पांडेय की जीत ने न सिर्फ भाजपा को मजबूती दी है, बल्कि क्षेत्र में एक नई राजनीतिक ऊर्जा भी भर दी है।

अब लोगों की नजरें इस बात पर होंगी कि नए विधायक किस तरह से विकास की उम्मीदों को आगे बढ़ाते हैं।


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy