Adda Junction - Latest News, Blogs & Stories from India and Beyond | अड्डा जंक्शन – देश-दुनिया की ताज़ा खबरें और ब्लॉग्स

Header

नई दिल्ली 🏛️

Loading...

लखनऊ 🕌

Loading...

पटना 🏯

Loading...

collapse
...
Home / चंपारण / बिहार / राज्य / बेतिया / नरकटियागंज के रुद्र जयसवाल ने छत्तीसगढ़ में जीता वेटलिफ्टिंग गोल्ड मेडल, जिले का नाम रोशन

नरकटियागंज के रुद्र जयसवाल ने छत्तीसगढ़ में जीता वेटलिफ्टिंग गोल्ड मेडल, जिले का नाम रोशन

07/01/2026  Rajat Singh  215 views

नरकटियागंज:
नरकटियागंज स्थित एसएचडीएवी पब्लिक स्कूल के होनहार छात्र रुद्र जयसवाल ने छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर न सिर्फ अपने स्कूल, बल्कि पूरे पश्चिम चंपारण जिले का नाम रोशन कर दिया है।
कड़ी प्रतिस्पर्धा और देशभर के बेहतरीन खिलाड़ियों के बीच रुद्र जयसवाल ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सभी को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस शानदार जीत के पीछे लगातार अभ्यास, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति की अहम भूमिका रही।


रुद्र की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और साथी विद्यार्थियों में खुशी की लहर है। विद्यालय के प्राचार्य और स्टाफ ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि रुद्र अब स्कूल ही नहीं, पूरे क्षेत्र के बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बन चुके हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटे शहर से निकलकर राष्ट्रीय मंच पर तिरंगा फहराना किसी सपने से कम नहीं, और रुद्र जयसवाल ने यह सपना सच कर दिखाया है।


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy