Adda Junction - Latest News, Blogs & Stories from India and Beyond | अड्डा जंक्शन – देश-दुनिया की ताज़ा खबरें और ब्लॉग्स

Header

नई दिल्ली 🏛️

Loading...

लखनऊ 🕌

Loading...

पटना 🏯

Loading...

collapse
...
Home / चंपारण / बिहार / राज्य / बेतिया / Bihar News: ‘मैं बर्बाद हो चुकी हूं’—तेजस्वी की महिला नेता सीमा कुशवाहा का दर्द छलका, NDA पर इशारों में हमला

Bihar News: ‘मैं बर्बाद हो चुकी हूं’—तेजस्वी की महिला नेता सीमा कुशवाहा का दर्द छलका, NDA पर इशारों में हमला

24/11/2025  Ravishankar thakur  95 views

बिहार में चुनावी हार के बाद महागठबंधन के कई नेताओं की निराशा अब खुलकर सामने आने लगी है। RJD की चर्चित महिला नेता सीमा कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट किए, जिनमें उनका दर्द साफ झलक रहा है। तेजस्वी यादव की टीम में सक्रिय रहने वाली सीमा ने लगातार तीन–चार पोस्ट शेयर कर अपनी भावनाएँ सार्वजनिक कीं।

1000017474.jpg

सीमा कुशवाहा ने अपने एक्स (पूर्व Twitter) हैंडल पर लिखा—

“जो भी बद्दुआ दे रहा है, बस कर दो, अब मैं बर्बाद हो चुकी हूं।”

इस पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। चुनाव में मिली करारी हार को लेकर सीमा की नाराज़गी अब खुलकर सामने आ रही है।

रिश्वत को लेकर NDA पर हमला

इसके बाद एक और पोस्ट में सीमा ने लिखा—

“जब रिश्वत रास्ता बन जाए, तो न्याय सिर्फ किताबों में रह जाए।”

1000017475.jpg

इशारों-इशारों में उन्होंने NDA पर बड़ा हमला बोला। विपक्ष पहले से आरोप लगा रहा था कि महिलाओं को 10,000 रुपये तक देकर एनडीए ने वोट हासिल किए। सीमा के बयान को इसी आरोप से जोड़कर देखा जा रहा है।

चुनाव में नहीं मिला टिकट, फिर भी की थी जबरदस्त मेहनत

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीमा कुशवाहा को टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन RJD ने उन्हें टिकट नहीं दिया।

इसके बावजूद उन्होंने पार्टी के लिए कई जिलों में लगातार प्रचार किया था।

अब उनकी पोस्ट इस बात का संकेत हैं कि टिकट न मिलने और गठबंधन की हार ने उन्हें गहरी चोट पहुंचाई है।

1000017476.jpg

एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा—

“भगवान का लिखा सब कुछ सहना पड़ेगा, क्योंकि परेशानियां बेची नहीं जातीं और सुकून खरीदा नहीं जाता।”

यह पोस्ट उनकी भावनात्मक स्थिति को बयां करता है।

1000017477.jpg

अंतिम पोस्ट में सीमा ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा—

“सैंडल पहनकर चला जा सकता है, लेकिन जिंदगी में दौड़ लगानी हो तो औरत को भी जूता पहनना पड़ता है।”

इस संदेश के माध्यम से उन्होंने खुद को मजबूत बताते हुए संघर्ष जारी रखने का संकेत दिया।

इन लगातार पोस्टों से साफ है कि सीमा कुशवाहा बिहार की राजनीति में आए ताज़ा घटनाक्रम और पार्टी के अंदरूनी फैसलों से बेहद आहत हैं।


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy