Adda Junction - Latest News, Blogs & Stories from India and Beyond | अड्डा जंक्शन – देश-दुनिया की ताज़ा खबरें और ब्लॉग्स

Header

नई दिल्ली 🏛️

Loading...

लखनऊ 🕌

Loading...

पटना 🏯

Loading...

collapse
...
Home / चंपारण / बिहार / राज्य / नरकटियागंज / नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या, दहेज के लिए पति समेत 9 पर केस दर्ज

नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या, दहेज के लिए पति समेत 9 पर केस दर्ज

09/01/2026  Ravishankar thakur  12 views

नरकटियागंज:

नरकटियागंज प्रखंड क्षेत्र के पोहिरिया गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान 20 वर्षीय अफसाना खातून के रूप में हुई है। मामले में मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत ससुराल पक्ष के 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मृतका के पिता एनुल्लाह, निवासी पोहिरिया गांव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि अफसाना की शादी 28 जून 2024 को पोहिरिया निवासी मसरूफ अंसारी से हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद से ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। पति, सास, ससुर, ननद और गोतनी मिलकर उस पर दबाव बनाते थे।

पीड़ित पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने अफसाना की ननद की शादी के लिए पांच लाख रुपये नकद और एक बाइक की मांग की थी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। कई बार उसे खाना तक नहीं दिया जाता था। मामले को सुलझाने के लिए रिश्तेदारों और पंचायत की मध्यस्थता भी हुई, लेकिन प्रताड़ना जारी रही।

पीड़िता के परिजनों के अनुसार, घटना से एक दिन पहले अफसाना ने फोन पर अपने मायके वालों को बताया था कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सोमवार की रात उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर जब परिजन ससुराल पहुंचे तो शव कमरे में पड़ा मिला, जिस पर मारपीट के निशान और गले पर दबाने के स्पष्ट चिन्ह मौजूद थे।

घटना के बाद पति समेत पूरा ससुराल पक्ष घर छोड़कर फरार हो गया। मृतका के पिता ने पति मसरूफ अंसारी, सास, ससुर, ननद समेत कुल 9 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है।

शिकारपुर थाना प्रभारी श्यामल कुमार सिंह ने बताया कि पिता के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy